09 जुलाई को अमेठी दौरे पर रहेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, आमजन रख सकेंगे अपनी समस्याएं व सुझाव
09 जुलाई को अमेठी दौरे पर रहेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, आमजन रख सकेंगे अपनी समस्याएं व सुझाव
अमेठी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि माननीय पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद अमेठी भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 09 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। आयोग के सदस्य प्रातः 9:30 बजे से सांयकाल तक जनपद में प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान जनपद के ऐसे व्यक्ति, संस्थाएं अथवा प्रतिनिधि जो पिछड़ा वर्ग से संबंधित किसी भी विषय पर अपना मंतव्य, सुझाव अथवा शिकायत प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे कलेक्ट्रेट गौरीगंज में माननीय आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष लिखित अथवा मौखिक रूप से रख सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि पिछड़ा वर्ग के हितों, समस्याओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अपने सुझाव अथवा अभ्यावेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाएं, जिससे संबंधित विषयों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment