Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

74 लाख की लागत से राजापट्टी–माठा मार्ग निर्माण का शुभारंभ, दो गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

 74 लाख की लागत से राजापट्टी–माठा मार्ग निर्माण का शुभारंभ, दो गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



 तिलोई, अमेठी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक  मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ( मुन्ना सिंह) के नेतृत्व में ग्राम पंचायत टेढ़ई के राजापट्टी से माठा गांव तक बनने वाली महत्वपूर्ण संपर्क सड़क का शुभारंभ किया गया।

लगभग 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पक्का मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग था। सड़क निर्माण से राजापट्टी और माठा सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।इस सड़क निर्माण को साकार करने में प्रधान टेढ़ई एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंघपुर गौरव श्रीवास्तव तथा सचिन सिंह प्रधान महिया सिंदुरिया अजय सिंह के प्रयासों की भी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं