1 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, दर्जनों मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
1 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, दर्जनों मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
लखीमपुर खीरी। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पढुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पढुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हसनैन पुत्र हकीमुद्दीन निवासी लखनियापुर, थाना पढुआ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 384/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पहले से दर्ज हैं 11 मुकदमे
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं, बल्कि आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 से 2025 तक कुल 11 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ताजा गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ मामलों की संख्या 12 हो गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जुबेर अहमद
कांस्टेबल चन्द्रमोहन त्यागी
कांस्टेबल अंकित कुमार
कांस्टेबल कृष्ण कुमार

Post a Comment