1जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, लेखपाल पर महिला ने मारपीट व अभद्रता के लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
1जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, लेखपाल पर महिला ने मारपीट व अभद्रता के लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
तिलोई,अमेठी तिलोई तहसील क्षेत्र के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत ग्राम पूरे पंडित (खारा) में बुधवार को जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़िता रामकली यादव पत्नी रामफेर यादव ने आरोप लगाया है कि वह अपनी जमीन पर पिलर डलवा रही थीं, तभी गांव के विनोद कुमार यादव पुत्र भगवान दीन यादव ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हल्का लेखपाल को सूचना दी।
शिकायत के अनुसार, सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल मानव शुक्ला व शिवम तिवारी ने महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रामकली यादव का आरोप है कि लेखपाल ने उन्हें तथा उनके नाती को गालियां दीं और मारपीट भी की। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत में मां-बहन की गालियां देने और उनके नाती के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की भी चर्चा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक लेखपाल का पक्ष सामने नहीं आ सका था। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment