Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल 13 जुलाई को करेंगे नव निर्मित निबंधन भवन का लोकार्पण

 राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल 13 जुलाई को करेंगे नव निर्मित निबंधन भवन का लोकार्पण



अमेठी, 12 जुलाई 2026। सहायक महानिरीक्षक निबंधन (स्टांप) कमलेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविंद्र जायसवाल दिनांक 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद अमेठी के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि माननीय मंत्री जी द्वारा कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं कार्यालय उपनिबंधक, गौरीगंज, अमेठी के नव निर्मित भवन का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। एआईजी स्टांप ने बताया कि नव निर्मित भवन के लोकार्पण से आमजन को पंजीयन संबंधी सेवाएं अधिक सुगमता, पारदर्शिता एवं बेहतर सुविधाओं के साथ उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निबंधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


स्थान : कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं न्यायालय सहायक आयुक्त स्टांप तथा कार्यालय उपनिबंधक, गौरीगंज, अमेठी

दिनांक : 13 जुलाई 2026 (सोमवार)

समय : प्रातः 11:00 बजे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं