इश्क में मिली मौत! शादी की चाह अधूरी, 18 वर्षीय युवक ने फंदे से दी जान
इश्क में मिली मौत! शादी की चाह अधूरी, 18 वर्षीय युवक ने फंदे से दी जान
निघासन, लखीमपुर खीरी
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर वार्ड प्रीतमपुरवा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। 18 वर्षीय विनीत मौर्य का शव रविवार शाम केले के खेत के पास एक पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, विनीत का नौरंगाबाद की एक युवती से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। आरोप है कि युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार का कहना है कि पुलिस में शिकायत और लगातार चल रहे विवाद के कारण विनीत मानसिक तनाव में था।
मृतक के पिता बलराम मौर्य ने आरोप
लगाया कि समझौते के नाम पर सिंगाही थाने में रिश्वत मांगी गई थी और 40 हजार रुपये लेकर समझौता कराया गया। इन आरोपों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment