नदी किनारे जंगल में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा - 200 किलो लहन नष्ट
नदी किनारे जंगल में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा - 200 किलो लहन नष्ट
लखीमपुर खीरी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।
किसके आदेश पर हुई कार्रवाई
अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशों पर जिलाधिकारी खीरी
के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 निघासन तथा थाना प्रभारी मझगई मय स्टाफ की संयुक्त टीम ने बल्लीपुर और मुरगहा गांव में दबिश दी।
जंगल में छिपी थी भट्टी
टीम ने नदी के डूब क्षेत्र और उससे लगे जंगल व निकटवर्ती गांवों में सघन चेकिंग की। इसी दौरान नदी किनारे एक जगह अवैध शराब बनाने की भट्टी मिली।
क्या बरामद हुआ
दबिश के दौरान मौके से
200 किलोग्राम लह
लगभग 20 लीटर कच्ची शराब
बरामद की गई।
आबकारी टीम ने मौके पर ही 200 किलो लहन को नष्ट कर दिया। वहीं बरामद 20 लीटर कच्ची शराब को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए अभिरक्षा में ले लिया गया है। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।
आबकारी विभाग का कहना है कि नदी किनारे और जंगल के इलाकों में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment