थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा, चोरी के 5,200 रुपये व किराना के सामान के साथ 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद ।
थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा, चोरी के 5,200 रुपये व किराना के सामान के साथ 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.07.2026 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार सवार अभियुक्त धीरज पुत्र सुरेश निवासी आजाद नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । कार सं0 UP 35 BY 2378 FRONX के कागज मांगने पर दिखा न सका । कार की तलाशी से किराना का सामान व 5200 रुपये नगद बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद सामान व रुपये चोरी के हैं जिसे उसने दिनांक 08.07.2026 को अपने दो अन्य साथियों के साथ इसी कार से आकर कस्बा शिवरतनगंज में स्थित 01 किराना की दुकान का शटर तोड़कर चोरी किया था ।
उक्त चोरी के संबन्ध में थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 72/26 धारा 305,331(4) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई । बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद उन्नाव में विभिन्न धाराओं में 15 अभियोग पंजीकृत है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
• धीरज पुत्र सुरेश निवासी आजाद नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र 28 वर्ष ।
बरामदगी-
*चोरी के किराना का सामान व 5200 रुपये ।
*UP 35 BY 2378 FRONX कार चोरी की घटना में प्रयुक्त
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
• मु0अ0सं0 72/26 धारा 305, 331(4) 317(2) बी0एन0एस0 थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
• UP 35 BY 2378 FRONX कार ( धारा 207 एमवी एक्ट)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री दयाशंकर मिश्रा थानाध्यक्ष थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 मनोज कुमार प्रजापति थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 जसवन्त कुमार थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
4. का0 अजीत यादव थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
5. रि0का0 अमन तिवारी थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 10/23 धारा 379/411/413/414 भादवि थाना अजगैन जनपद उन्नाव ।
2.मु0अ0सं0 516/17 धारा 379/411/413 भादवि थाना बारासगवर जनपद उन्नाव ।
3.मु0अ0सं0 518/17 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बारासगवर जनपद उन्नाव ।
4.मु0अ0सं0 345/25 धारा 3/25/27 शस्त्र अधि0 थाना बिहार जनपद उन्नाव ।
5.मु0अ0सं0 166/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 व 304/382/411/413 भादवि थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव ।
6.मु0अ0सं0 413/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव ।
7.मु0अ0सं0 368/18 धारा 380/506 भादवि थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ।
8.मु0अ0सं0 607/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ।
9.मु0अ0सं0 183/24 धारा 302/308/323/341/504/506 भादवि थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ।
10.मु0अ0सं0 446/24 धारा 305(1)/317(2)/331(4) भादवि थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ।
11.मु0अ0सं0 500/24 धारा 305(1)/317(2)/331(4) भादवि थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ।
12.मु0अ0सं0 15/23 धारा 34/380/411/413/414 भादवि थाना हसनगंज जनपद उन्नाव ।
13.मु0अ0सं0 10/23 धारा 120बी/380/411/413/414/457 भादवि थाना दही जनपद उन्नाव ।
14.मु0अ0सं0 41/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना दही जनपद उन्नाव ।
15.मु0अ0सं0 187/23 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द थाना दही जनपद उन्नाव । सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24

Post a Comment