Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जल जीवन मिशन: कपूरीपुर में ₹264.61 लाख की ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना पूर्ण, टंकी से जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू

 जल जीवन मिशन: कपूरीपुर में ₹264.61 लाख की ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना पूर्ण, टंकी से जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू



सीडीओ ने संबंधित अभियंता को क्षेत्र में निरंतर व निर्बाध शुद्ध पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।


गोवंश आश्रय स्थल कपूरीपुर का औचक निरीक्षण; सीसीटीवी कैमरे चालू मिले, चारे-पानी की पर्याप्त उपलब्धता पर बीडीओ को व्यवस्था सुदृढ़ रखने की हिदायत


अमेठी | मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू द्वारा विकासखंड जगदीशपुर के अंतर्गत मुख्य विकास परियोजनाओं एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पाइप पेयजल योजना और गोवंश आश्रय स्थल की जमीनी हकीकत का जायजा लिया


कपूरीपुर ग्रामीण पाइप पेयजल योजना (जल जीवन मिशन) का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने 'जल जीवन मिशन' के तहत विकासखंड जगदीशपुर के कपूरीपुर में नवनिर्मित ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 की इस स्वीकृत परियोजना की कुल लागत ₹264.61 लाख है, जिसके अंतर्गत कार्यदायी फर्म (मेसर्स विन्ध्या टेलीलिंक्स-गाजा, इंजी० प्रा०लि० (जे०वी०), नोएडा) द्वारा शत-प्रतिशत कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।


_सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराई गई तकनीकी प्रगति:_

* निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रोजेक्ट से संबंधित निम्नलिखित बुनियादी व तकनीकी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जा चुके हैं:

* ट्यूबवेल व जलाशय: 01 नग ट्यूबवेल (500 एल०पी०एम०) तथा 01 नग उच्च जलाशय (150 किलोलीटर / 16 मीटर स्टेजिंग) का निर्माण कार्य पूरी तरह पूर्ण होकर क्रियाशील है।

* वितरण प्रणाली व गृह संयोजन: ग्रामीण क्षेत्र में कुल 9.90 किलोमीटर की वितरण प्रणाली (पाइपलाइन) बिछाई जा चुकी है, जिसके माध्यम से लक्षित 412 घरों में क्रियाशील गृह संयोजन (FHTC) सफलतापूर्वक प्रदान कर दिए गए हैं।

* अधोसंरचना व ऊर्जा स्रोत: परिसर में बाउण्ड्रीवाल, पम्पहाउस तथा 12.5 HP क्षमता की मोटर स्थापित है। साथ ही बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने हेतु 20 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल भी पूर्ण रूप से स्थापित किया जा चुका है।


सहायक अभियंता ने बताया कि इस पेयजल परियोजना से क्षेत्र के कुल 2 राजस्व ग्रामों के अंतर्गत आने वाले 4 पुरवों (शिवनन्दन का पुरवा, कपूरीपुर, हुसैनगंज, पूरबगांव) के निवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है।


उच्च जलाशय (टंकी) से जलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि ग्रामीणों को निरंतर एवं निर्बाध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा संचालन व रखरखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए


गोवंश आश्रय स्थल कपूरीपुर का स्थलीय निरीक्षण

पेयजल परियोजना के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू द्वारा विकासखंड जगदीशपुर के अंतर्गत ही संचालित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल, कपूरीपुर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर सुरक्षा एवं निगरानी के दृष्टिगत स्थापित सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू पाए गए। इसके साथ ही मौके पर संरक्षित निराश्रित गोवंशों हेतु हरे चारे, शुद्ध पेयजल एवं भूसे की पर्याप्त व संतोषजनक उपलब्धता सुनिश्चित मिली। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जगदीशपुर को निर्देशित किया कि मौसम के दृष्टिगत गोवंशों की देखभाल, स्वास्थ्य परीक्षण और आश्रय स्थल की समस्त व्यवस्थाओं को निरंतर इसी प्रकार सुदृढ़ बनाए रखें तथा समय-समय पर स्वयं भी इसका पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं