Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

31 जुलाई को आईटीआई गौरीगंज में आयोजित होगा प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेला

 31 जुलाई को आईटीआई गौरीगंज में आयोजित होगा प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेला



अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज में 31 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि मेले का आयोजन आईटीआई प्रशिक्षार्थियों एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा. लि., लखनऊ तथा एल एंड टी कम्पनी, पिलखुआ (गाजियाबाद) प्रतिभाग करेंगी। एल एंड टी कम्पनी की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन गूगल शीट के माध्यम से संपन्न होगी। मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षार्थी भी भाग ले सकेंगे। प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, उनकी दो प्रमाणित छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बैंक खाते का विवरण लेकर 31 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज परिसर में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस/रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों का लाभ उठाएं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं