Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सीमा क्षेत्र के विकास को मिली नई मजबूती, 39वीं वाहिनी एसएसबी ने बांटी जनोपयोगी सामग्री, प्रतिभाओं का किया सम्मान

 सीमा क्षेत्र के विकास को मिली नई मजबूती, 39वीं वाहिनी एसएसबी ने बांटी जनोपयोगी सामग्री, प्रतिभाओं का किया सम्मान



श्री न्यूज़ 24 | अदिति न्यूज़

यूपी हेड : मनोज प्रजापति


पलिया कला, लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पलिया ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम (Civic Action Programme) के तहत मंगलवार को सीमा चौकी सुंडा के कार्यक्षेत्र स्थित ग्राम सुंडा के सामुदायिक भवन में जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम में कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने ग्राम प्रधान को सामुदायिक उपयोग के लिए भोजन पकाने के बड़े बर्तन, कॉटन दरी, तिरपाल एवं अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। उन्होंने ग्रामीणों से इन सामग्रियों का सामूहिक हित में उपयोग करने तथा उनके संरक्षण की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।


इस दौरान मधुमक्खी पालन, सिलाई, काष्ठ शिल्प, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय प्रतिभाशाली नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कमांडेंट ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित करता है।


कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर सीमा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, नशा मुक्ति, सीमा सुरक्षा तथा भारत-नेपाल सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने ग्रामीणों से संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल एसएसबी या संबंधित एजेंसियों को देने की अपील की।


ग्रामीणों ने 39वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा संचालित नागरिक कल्याण एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।


कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, जवान, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं