हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
तिलोई (अमेठी विकास खंड सिंहपुर की ग्राम पंचायत पन्हौना में हल्की सी बारिश ने ही सड़क की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी है। गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
स्थानीय निवासी अमित तिवारी ने बताया कि गांव के बच्चे प्रतिदिन पैदल स्कूल जाते हैं, लेकिन घर से निकलते ही उनके जूते कीचड़ में धंस जाते हैं। इससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार वे गंदे कपड़ों के साथ स्कूल पहुंचते हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर फैले कीचड़ के कारण अब तक करीब 20 लोग फिसलकर गिर चुके हैं, जिनमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्ष पहले बनी इस सड़क की आज स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और नालियों की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment