ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत 6 घायल 3 की हालत गंभीर
ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत 6 घायल 3 की हालत गंभीर
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र के सत्थिन चौराहा पुल के पास एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, छज्जूपुर निवासी इरफान, अल्ताफ, आफताब और महताब ई-रिक्शा में सवार होकर जगदीशपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इन सभी को वहां से मुंबई के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई।
मुंबई जाने से पहले ही रास्ते में हुआ हादसा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सवार महताब के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जगदीशपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है

Post a Comment