घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार नकद
घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार नकद
सुनील चौरसिया डिप्टी
मंडल ब्यूरो अयोध्या
जिले के थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे नेवाजशाह सरमे में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना 12-13 जुलाई 2026 की रात की बताई जा रही है।
पीड़ित कमलेश नारायण उपाध्याय पुत्र शिव नारायण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए।
चोरी गए सामान में 1 मंगलसूत्र, 3 सोने की अंगूठी, 1 सोने का झाला, 5 सोने की नथिया, 13 चांदी की पायल, 2 चांदी के कमरबंद, 2 चांदी के हाथफल, 4 चांदी की अंगूठी और लगभग ₹70,000 नगद शामिल हैं।
सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तुरंत थाना जामो में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ में चोरी हुए सामान की पूरी सूची भी पुलिस को सौंपी गई है।
थाना प्रभारी जामो ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।

Post a Comment