Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना हज़ारा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹91,300 नकद बरामद

 थाना हज़ारा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹91,300 नकद बरामद



श्री न्यूज़ 24 | अदिति न्यूज़

यूपी हेड मनोज प्रजापति



पीलीभीत। थाना हज़ारा पुलिस ने तत्परता, सतर्कता और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए हाल ही में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के ₹91,300 नकद बरामद किए हैं। इस सराहनीय कार्रवाई के बाद क्षेत्र में थाना हज़ारा पुलिस की कार्यशैली की व्यापक प्रशंसा हो रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात ग्राम भरतपुर निवासी नाईमुद्दीन उर्फ निक्की तथा अशोक नगर निवासी केशवदास के घर चोरी की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शरद यादव के नेतृत्व में थाना हज़ारा पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने लगातार प्रयास, सघन जांच, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल खुलासा कर दिया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहुल पुत्र कैलाश, निवासी लक्ष्मण नगर (भरतपुर) तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के ₹91,300 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।


थानाध्यक्ष शरद यादव एवं उनकी पूरी टीम की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि थाना हज़ारा पुलिस की सक्रियता और तत्परता से अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है तथा आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं