Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, लेखपाल पर भी उठे सवाल; मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से न्याय की गुहार

 अमेठी: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, लेखपाल पर भी उठे सवाल; मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से न्याय की गुहार



जनपद अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सभा उडवा  हेमराज का मूल निवासी हूं मनीलाल ने गांव के कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के राम सुमेर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि ट्रैक्टर चलवाकर कब्रिस्तान की जमीन को जोत दिया गया, जिससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की आशंका जताई गई है।

मनी लाल ने क्षेत्रीय लेखपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद राजस्व विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कथित कब्जेदारों के हौसले बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल की कार्यप्रणाली की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि कब्रिस्तान की भूमि की तत्काल पैमाइश कराकर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। साथ ही यदि जांच में किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी भूमि सुरक्षित रह सके।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं