तहसील तिलोई क्षेत्र के इन्हौना में सीलिंग पट्टे की भूमि को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया
तहसील तिलोई क्षेत्र के इन्हौना में सीलिंग पट्टे की भूमि को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया
अमेठी/तिलोई। तहसील तिलोई क्षेत्र के इन्हौना में सीलिंग पट्टे की भूमि को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने लखनऊ मंडल के आयुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 में उन्हें आवंटित सीलिंग पट्टे की भूमि पर दोबारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं जितेंद्र मौर्य, हौसीला, किशोर, सूरज, श्यामलाल, हरिश्चंद्र, मैकूलाल, विमला, प्रदीप कुमार, मीना और राजू का कहना है कि पहले भी प्रशासन ने भूमि से कब्जा हटवाया था और यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का हवाला दिया गया था। उनका आरोप है कि हाल ही में कुछ लोगों ने कथित रूप से भूमि जोतकर धान की फसल बो दी। विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है, "हम सभी हिंदू पट्टाधारकों को उम्मीद है कि योगी सरकार में हमें न्याय मिलेगा। यदि इस सरकार में भी हमारी वैध पट्टे की जमीन वापस नहीं मिली, तो फिर हमें न्याय की उम्मीद किससे होगी? हम प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग करते हैं।"
शिकायत में वाद संख्या 02/2008-2009, सीलिंग धारा-13 (चौधरी हैदर हुसैन आदि बनाम अब्दुल मजीद आदि) का उल्लेख करते हुए मामले के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की गई है।
नोट: यह समाचार शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए शिकायती पत्र और उनके बयान पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment