अमेठी: वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत जयनगरा के अमृत सरोवर पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अमेठी: वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत जयनगरा के अमृत सरोवर पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अमेठी। शासन द्वारा संचालित वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जनपद अमेठी के विकासखंड सिंहपुर की ग्राम पंचायत जयनगरा स्थित अमृत सरोवर परिसर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी एवं महानिदेशक श्रीमती चैत्रा वी., जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. तथा मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते भूजल स्तर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प भी लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरित प्रकृति मिल सके।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। शासन के निर्देशानुसार जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment