Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सिंगाही के नए मुक्तिधाम में हुआ वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 सिंगाही के नए मुक्तिधाम में हुआ वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



सिंगाही, लखीमपुर खीरी

सिंगाही के नए मुक्तिधाम परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर मोहम्मद क़य्यूम (अध्यक्ष) के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गयाकार्यक्रम में सभासद सलाउद्दीन अंसारी, नरेंद्र गुप्ता, सूरज कनौजिया ध्रुव कुमार दिवाकर राहुल गुप्ता, रामनरेश गुप्ता मज्जन खान, प्रभात शुक्ला, रामू गुप्ता, आशीष भंडारी, दीपक सक्सेना, आफाक हुसैन, शौकत अली, नॉमिनेट सभासद प्रदीप श्रीवास्तव तथा शालिग्राम मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हरित सिंगाही के निर्माण का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं