Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी की तेजतर्रार एसडीएम प्रीति तिवारी का तबादला, बांदा भेजी गईं। अमेठी को मिले दो नए उप जिलाधिकारीहुए तैनात

 अमेठी की तेजतर्रार एसडीएम प्रीति तिवारी का तबादला, बांदा भेजी गईं। अमेठी को मिले दो नए उप जिलाधिकारीहुए तैनात




श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला





जिला अमेठी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बीती रात बड़े पैमाने पर उप जिलाधिकारियों के तबादले किए गए, जिसमें अमेठी जनपद की तेजतर्रार एवं ईमानदार अधिकारी मानी जाने वाली उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी का भी स्थानांतरण कर दिया गया।

2020 बैच की अधिकारी प्रीति तिवारी को अमेठी से स्थानांतरित कर बांदा जनपद भेजा गया है। प्रीति तिवारी अमेठी में मुसाफिरखाना तहसील की उप जिलाधिकारी रह चुकी हैं और वर्तमान में गौरीगंज तहसील (सदर) की एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं । अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वाद निस्तारण, राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अलग पहचान बनाई।

शासन ने उनके स्थान पर अमेठी जनपद में दो नए उप जिलाधिकारियों की तैनाती की है। 2021 बैच की उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को देवरिया से स्थानांतरित कर अमेठी भेजा गया है, जबकि इसी बैच के अधिकारी अभिनित कुमार को फतेहपुर से स्थानांतरित कर अमेठी में उप जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।


शासन के इस तबादला आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, प्रीति तिवारी के स्थानांतरण की खबर से जिले के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी चर्चा बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं