दादूपुर गौशाला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हमले का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
दादूपुर गौशाला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हमले का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शिवरतनगंज क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच, क्षेत्र में तनाव का माहौल
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
तिलोई,अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र के बदनापुर निवासी राम दुलारे गौतम की शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, राम दुलारे गौतम अपने काम के सिलसिले में दादूपुर गौशाला आए थे, जहां वह मृत पशुओं की खाल निकालने का कार्य करते थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राम दुलारे गौतम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की सच्चाई का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment