भारी बारिश में अमेठी-धम्मौर राजमार्ग पर गिरा विशाल महुआ का पेड़, टला बड़ा हादसा
भारी बारिश में अमेठी-धम्मौर राजमार्ग पर गिरा विशाल महुआ का पेड़, टला बड़ा हादसा
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर हटाया पेड़, लोगों ने ईश्वर का जताया आभार
अमेठी । रविवार सुबह लगातार हो रही बारिश के कारण भेटुआ क्षेत्र के श्री का पुरवा तिराहे (पानी की टंकी) के पास अमेठी-धम्मौर राजमार्ग पर एक विशाल महुआ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि उस समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था।स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि पेड़ किसी वाहन के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सौभाग्य से इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही कोई दुर्घटना हुई। इसे लोग ईश्वर की कृपा बताते हुए उनका शुक्रिया अदा करते नजर आए।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट गार्ड जगत नारायण के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और कुछ ही देर में यातायात को पुनः सुचारु करा दिया।स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते पेड़ हटाए जाने से लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और संभावित दुर्घटना भी टल गई।

Post a Comment