Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भीषण सड़क हादसा मर्सिडीज डिवाइडर से टकराई,दो युवक गंभीर रूप से घायल

 भीषण सड़क हादसा मर्सिडीज डिवाइडर से टकराई,दो युवक गंभीर रूप से घायल


मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला श्री न्यूज़ 24 से


जिला अमेठी के शुकुल बाजार थाना के अंतर्गत बड़ी खबर  गाजीपुर से लखनऊ जा रहे थे कार सवार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 67.1 पर हुआ हादसा,यूपीडा ने सीएचसी पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफरपूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 67.1 पर सोमवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार शिरिष्ट कुमार यादव (40) निवासी वैशाली (बिहार) और दीपक कुमार सिंह (24) निवासी बारुपुर (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए

सूचना मिलते ही यूपीडा और शुकुल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची।दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजार शुकुल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं