Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना प्रभारी निराला तिवारी की दमदार पुलिसिंग का दिखा असर, पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चार शातिर चोर दबोचे

 थाना प्रभारी निराला तिवारी की दमदार पुलिसिंग का दिखा असर, पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चार शातिर चोर दबोचे



श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ यूपी हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट 


लखीमपुर खीरी। अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई के लिए पहचान बना रहे थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में फरधान पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पांच चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मजबूत नेतृत्व, सटीक रणनीति और सक्रिय पुलिसिंग से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।


गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, ₹3,100 नकद, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस पूरे ऑपरेशन में सर्विलांस टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पूछताछ में आरोपियों ने लखनापुर, कोटखेरवा, मुंडाबुजुर्ग, कालाडुड और रसूलपुर में हुई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी निराला तिवारी की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है, जबकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। फरधान पुलिस की इस सफलता को अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं