Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन में एनआरएलएम महिलाओं ने किया प्रदर्शन ब्लॉक मिशन मैनेजर पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप, जांच और तबादले की मांग

 निघासन में एनआरएलएम महिलाओं ने किया प्रदर्शन  ब्लॉक मिशन मैनेजर पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप, जांच और तबादले की मांग



ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।



लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लॉक में बवाल मच गया एनआरएलएम से जुड़ी हजारों महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष दीक्षित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप इतने संगीन कि सुनकर अफसरों के भी पसीने छूट जाएं – बैठकों में माताओं-बहनों से अभद्र भाषा, रजिस्टर छीनना और कैमरा तानकर धमकाना!


क्या है पूरा मामला

महिलाओं ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्य से हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने तक 6 जुलाई को प्रस्तावित सीएलएफ पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया स्थगित की जाए। महिलाओं के अनुसार, 'नया सवेरा', 'आदर्श प्रेरणा' और 'चेतना प्रेरणा' संकुल स्तरीय संघों से लगभग 30 से 40 हजार महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि वे चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह प्रक्रिया निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल में होनी चाहिए।


महिलाओं का आरोप है कि 9 मई 2026 को 'चेतना प्रेरणा' की बैठक में  ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष दीक्षित अचानक घुसे, लेखापाल से रजिस्टर छीना और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। विरोध किया तो जुबान से ऐसी आग उगली कि महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए। 


सबूत है हमारे पास

प्रदर्शनकारी महिलाओं का दावा है कि  ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष दीक्षित ने अभद्र टिप्पणियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास पेन ड्राइव में सुरक्षित है। "जांच में बजा देंगे, तब पता चलेगा सच्चाई क्या है", एक महिला ने गुस्से में कहा। 


चुनाव पर भी तलवार लटकी  

6 जुलाई को होने वाले सीएलएफ पदाधिकारियों के चुनाव पर भी ग्रहण लग गया है। महिलाओं ने दो टूक कहा – "जब तक इस अधिकारी का तबादला नहीं होगा, चुनाव में भय का माहौल रहेगा। निष्पक्षता गई तेल लेने!" उनकी मांग है कि किसी दूसरे ईमानदार अफसर की निगरानी में ही वोटिंग हो।



बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने मामले को "बेहद गंभीर" बताया। कहा कि महिलाओं की शिकायत पर ब्लॉक मिशन मैनेजर को हटाने के लिए ऊपर चिट्ठी भेज दी गई है। उधर, महिलाओं ने थाना निघासन और CO को भी लिखित तहरीर दे दी है।


सवाल बड़ा है

40 हजार महिलाओं की आवाज दबेगी या कुर्सी हिलेगी? फिलहाल निघासन ब्लॉक में माहौल गरम है और ब्लॉक मिशन मैनेजर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं