Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

होमगार्ड कार्यालय के लिए किराये पर भवन उपलब्ध कराने हेतु इच्छुक भवन स्वामी करें सम्पर्क

 होमगार्ड कार्यालय के लिए किराये पर भवन उपलब्ध कराने हेतु इच्छुक भवन स्वामी करें सम्पर्क



अमेठी। जनपद में जिला होमगार्ड कार्यालय के संचालन हेतु भवन किराये पर लिए जाने के लिए इच्छुक भवन स्वामियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहें हैं। कार्यालय संचालन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप भवन किराये पर लिया जाएगा। विभाग द्वारा जारी मानकों के अनुसार भवन का क्षेत्रफल 2400 से 3125 वर्गफीट होना चाहिए। भवन में 6 से 8 कमरे, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग, पुरुष एवं महिला शौचालय, तथा पेयजल एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है। जिला कमाण्डेंट ने बताया कि इच्छुक भवन स्वामी अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए मोबाइल नंबर 8736049048 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जनपद के भवन स्वामियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप भवन उपलब्ध कराने हेतु आवेदन करने की अपील की है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं