Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ग्राम भरतीपुर विकास खण्ड अमेठी में एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन।

 ग्राम भरतीपुर विकास खण्ड अमेठी में एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन।



अमेठी। किशोरियां व गर्भवती महिलाये एनीमिया से पीड़ित है इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ, एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी सम्बद्ध मेरा युवा भारत अमेठी एवं सहायक ट्रस्ट मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम भरतीपुर विकास खण्ड अमेठी में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आशा बहू मिथलेश तिवारी ने किया। आशा बहू मिथलेश तिवारी ने कहा कि गर्भवतियों में हिमोग्लोबिन का स्तर सात डेसी लीटर से भी कम मिला है। सरकार हर माह 1, 9, 16, 24 तारीख को सरकारी अस्पतालों में जांच शिविर लगाती है। पूनम पांडेय आंगनवाड़ी ने कहा कि सामान्य महिला के शरीर में 12 ग्राम प्रति डेसी लीटर रक्त होना चाहिए। अध्ययन में सामने आया कि करीब 31 फीसदी गर्भवती महिलाएं जिले में अनीमिया की शिकार पाई गईं। मास्टर ट्रेनर चन्द्र पाल यादव ने कहा कि 10 से 19 वर्ष की आयु की किशोरिया व युवतिया 887, शून्य -6 माह के 12468, 20 से 49 वर्ष की 14197 युवती और महिलाये अमेठी जनपद में मिली है जिनका हीमोग्लोबिन सामान्य से कम है। 89 फीसदी किशोरियां एनीमिया से देश भर में पीड़ित हैं। तंबाकू, गुटखा, शराब लोहे के अवशोषण को रोकता है। अंकुरित दाने, सहजन और लोहे की कड़ाही खाना पकाने के लिए प्रयोग करे। शांति आशा बहू ने कहा कि पीड़ित किशोरियों/ गर्भवतियों में थकान, चक्कर, सांस लेने में दिक्कत, चेहरा पीला पड़ना, सिर दर्द, दिल की धड़कन तेज होने के साथ भूख न लगना, कम वजन का और समय से पहले बच्चे का जन्म, चिड़चिड़ापन, बार-बार बीमार पड़ना और मानसिक एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैविक पोषण वाटिका बनाने की विधि, बीजामृत और जीवामृत तैयार करने की विधि और फायदे पर विस्तार से चर्चा की। इस बीमारी से बचना है तो संतुलित आहार करे और जंक फूड से बचे। संध्या सिंह स्वयं सेविका एवं छात्रा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने संतुलित आहार में लौह, प्रोटीन, विटामिन सी, हरी सब्जियों, चुकंदर,गाजर का प्रयोग करें। दिन में 6 से 7 ग्लास पानी पीजिए। इस अवसर पर मालती विश्वकर्मा, विमला देवी, रंजीता जायसवाल सहित 35  से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं