Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित



अमेठी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जनपद के पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को दिया जाएगा जो किसी अन्य प्रशिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहे हों, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो तथा जिन्होंने इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रति डाउनलोड कर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित दो प्रतियों में 10 जुलाई 2026 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-03, भूतल, विकास भवन, गौरीगंज, अमेठी में जमा करना अनिवार्य होगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं समय-सारिणी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने जनपद के पात्र युवक-युवतियों से समय रहते आवेदन कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाने की अपील की है। ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क। पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अवसर। परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक होनी चाहिए। इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026।

आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित विकास भवन, गौरीगंज में जमा करनी होगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं