पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संपूर्णानगर में गरजा इंडिया गठबंधन लोकतंत्र बचाओ युवा न्याय धरने में सैकड़ों लोग जुटे
पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संपूर्णानगर में गरजा इंडिया गठबंधन लोकतंत्र बचाओ युवा न्याय धरने में सैकड़ों लोग जुटे
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ | डिप्टी यूपी हेड: संजीव झांजी की खास रिपोर्ट
संपूर्णानगर, लखीमपुर खीरी।
जंतर मंतर नई दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को डिटेन किए जाने के विरोध में शनिवार को संपूर्णानगर स्थित गांधी आश्रम में लोकतंत्र बचाओ युवा न्याय विषय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। संपूर्ण नगर थाना इंचार्ज कृष्ण कुमार को एक ज्ञापन भी दिया गया
धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं छात्रों युवाओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा, छात्रों को न्याय दिलाने तथा संविधान के सम्मान की मांग को लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। वक्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।
धरने में समाजवादी पार्टी के गुरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक खान संजय मौर्य कमलजीत सिंह पप्पू यादव निशा कनौजिया गीता जी विमला कनौजिया रामचन्द्र प्रधान आदिल खान अनिल राजवंशी कमर आबिद वीर कुमार हरीश चंद्र वर्मा राम वृक्ष सहित इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजन यादव के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों का न्याय लोकतंत्र की रक्षा और संविधान का सम्मान ही उनकी प्राथमिक प्रतिबद्धता है तथा जनहित और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment