Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आधी रात घर में घुसा मौत का शिकारी चारपाई के नीचे बैठे मगरमच्छ को देखकर परिवार की चीखें निकलीं नौगवां गांव में मचा हड़कंप

 आधी रात घर में घुसा मौत का शिकारी चारपाई के नीचे बैठे मगरमच्छ को देखकर परिवार की चीखें निकलीं  नौगवां गांव में मचा हड़कंप




निघासन (लखीमपुर खीरी)। शुक्रवार तड़के निघासन क्षेत्र के नौगवां गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी दीपक शर्मा के घर के भीतर एक विशाल मगरमच्छ घुस आया। घर के लोगों ने कमरे में हलचल महसूस की। जब उन्होंने चारपाई के नीचे झांककर देखा तो वहां विशाल मगरमच्छ आराम से बैठा हुआ था। यह नजारा देखते ही परिवार के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।


देखते ही देखते पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था—"आखिर इतना बड़ा मगरमच्छ घर के अंदर कैसे पहुंच गया?" हालांकि ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखी और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे वाहन से खमरिया क्षेत्र स्थित शारदा नदी में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।


इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में शारदा नदी और आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों से वन्यजीव रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।


वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास न जाएं, भीड़ न लगाएं और स्वयं पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं