Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन



अमेठी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राइसाइकिल योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी की ऐसी दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, जिनकी आयु 16 वर्ष या उससे अधिक है तथा जो किसी विद्यालय, महाविद्यालय अथवा प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत या प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांग छात्राओं को दैनिक रूप से कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हॉस्टल आदि तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें इस योजना के माध्यम से ई-ट्राइसाइकिल प्रदान कर उनके शैक्षिक पुनर्वास को प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के तहत प्रति ई-ट्राइसाइकिल अधिकतम 65 हजार रुपये की धनराशि अनुमन्य की गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया आदि से प्रभावित ऐसी दिव्यांग छात्राओं को दी जाएगी, जिनकी दृष्टि एवं मानसिक स्थिति सामान्य हो तथा जो ई-ट्राइसाइकिल चलाने में सक्षम हों। लाभार्थी के पास मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी यूडीआईडी (दिव्यांग प्रमाण-पत्र) होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ उन दिव्यांग छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा, जिनके परिवार आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आते हैं। गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। साथ ही, पिछले पांच वर्षों में किसी भी स्रोत से ई-ट्राइसाइकिल प्राप्त कर चुकी छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन के लिए संबंधित शिक्षण अथवा प्रशिक्षण संस्थान से अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक पात्र छात्राएं अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के लिए

कोई टिप्पणी नहीं