एसपी चारू निगम की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
एसपी चारू निगम की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एसपी चारु निगम ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को वर्चुअल एवं दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही सभी मामलों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। एसपी चारु निगम ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति जवाबदेही तय की जाएगी।

Post a Comment