15 साल का इंतजार खत्म: वार्ड-20 में लगा वॉटर फ्रीज़र, लोगों को मिली ठंडे पेयजल की सौगात
15 साल का इंतजार खत्म: वार्ड-20 में लगा वॉटर फ्रीज़र, लोगों को मिली ठंडे पेयजल की सौगात
श्री न्यूज़ 24 | अदिति न्यूज़
यूपी हेड: मनोज प्रजापति
पूरनपुर/पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच वार्ड संख्या 20 (गणेशगंज पूर्वी) के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सार्वजनिक स्थान पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए वॉटर फ्रीज़र का लोकार्पण किया गया। इस पहल से स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और दुकानदारों को गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।
नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के सहयोग और वार्ड सभासद नादिर रज़ा बरकाती की पहल से यह जनसुविधा शुरू कराई गई। उद्घाटन के दौरान अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, सभासद नादिर रज़ा बरकाती और तौफ़ीक़ अहमद क़ादरी ने संयुक्त रूप से वॉटर फ्रीज़र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी का इज़हार भी किया गया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से वार्ड में ठंडे पेयजल की सार्वजनिक व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी वार्ड में विकास और जनहित से जुड़े कार्य इसी तरह निरंतर होते रहेंगे।
कार्यक्रम में तौफ़ीक़ अहमद क़ादरी, इमरान पप्पू, शाह मोहम्मद, अख़लाक़, सकरुल्ला, भूरा, हबीब अहमद, उषा मिश्रा, पुष्प कुमार, मोहित सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment