Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: तिलोई नहर किनारे मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

 अमेठी: तिलोई नहर किनारे मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा


 अमेठी मोहनगंज थाना क्षेत्र में तिलोई नहर के किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पाकरगांव निवासी लगभग 45 वर्षीय गुड्डा पत्नी लल्लूराम के रूप में हुई है।

क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और नशे की आदी भी बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वह अक्सर घर से बाहर निकल जाती थी।हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।मृतका के पिता मैकूलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं