ग्राम प्रधान के खिलाफ लगे "मुर्दाबाद" के नारे, वर्षों से जलभराव से ग्रामीण परेशान
ग्राम प्रधान के खिलाफ लगे "मुर्दाबाद" के नारे, वर्षों से जलभराव से ग्रामीण परेशान
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जनई के मजरे संतोषपुर में वर्षों से सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ "मुर्दाबाद" के नारे लगाए और जल्द समाधान की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी भरा रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा आम ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में प्रशासन और ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment