दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी
अमेठी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अमेठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन एवं अग्रसारण की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। संबंधित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों को निर्धारित तिथियों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 22 जुलाई 2026 से 5 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एनएसपी पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की मैपिंग का कार्य 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संपन्न होगा। नवीनीकरण (Renewal) श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र का नवीनीकरण, हार्डकॉपी संस्थान में जमा करना, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक एवं उपस्थिति दर्ज करना तथा पात्र विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की प्रक्रिया 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलेगी। वहीं नवीन (Fresh) श्रेणी के कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से 21 सितम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करने तथा विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण का कार्य 12 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment