Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली: जल निकासी का नाला बंद करने का आरोप, ग्रामीण ने एसडीएम से की तत्काल कार्रवाई की मांग

 रायबरेली: जल निकासी का नाला बंद करने का आरोप, ग्रामीण ने एसडीएम से की तत्काल कार्रवाई की मांग



 रायबरेली

तहसील महराजगंज क्षेत्र के थाना चन्दापुर अंतर्गत ग्राम पूरे चौध सिंह, मजरा तिकवनपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव निवासी सोहन सिंह पुत्र रामरतन सिंह ने उपजिलाधिकारी महराजगंज को प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के सार्वजनिक जल निकासी नालों को कुछ लोगों द्वारा पाटकर बंद कर दिया गया है, जिससे बरसात का पानी गांव में भरने लगा है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रार्थना-पत्र के अनुसार तिलक सिंह, इन्द्रसेन सिंह, शिवकुमार सिंह तथा भानु प्रताप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जल निकासी के नालों को बंद कर दिया है। इसके कारण बारिश का पानी गांव में जमा हो रहा है और लोगों के घरों के आसपास जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि लगातार जलभराव रहने से गांव में गंदगी बढ़ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों को आने-जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।सोहन सिंह ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बंद किए गए सार्वजनिक जल निकासी नालों को तत्काल खुलवाया जाए तथा यदि किसी ने सरकारी व्यवस्था में बाधा उत्पन्न की है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रार्थना-पत्र पर क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं। यदि समय रहते नालों की सफाई एवं निकासी बहाल नहीं हुई तो बरसात के मौसम में गांव की स्थिति और अधिक गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं