अमेठी: ग्राम सभा मीरजागढ़ में वर्षों से जर्जर सड़क, ग्रामीण परेशान
अमेठी: ग्राम सभा मीरजागढ़ में वर्षों से जर्जर सड़क, ग्रामीण परेशान
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सभा मीरजागढ़ के अडा सिंह के पूर्व स्थित संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर कई वर्षों से कोई निर्माण या मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment