श्री वैदिक ब्राह्मण परिवार ट्रस्ट की जनकल्याण संगोष्ठी संपन्न
श्री वैदिक ब्राह्मण परिवार ट्रस्ट की जनकल्याण संगोष्ठी संपन्न
महराजगंज (जौनपुर)
श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में वैदिक धरोहर संरक्षण परिवार के तत्वावधान में जनकल्याण हेतु एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अर्पण व्यास जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लुप्त होती जा रही वैदिक कर्मकांड, ज्योतिष एवं गुरुकुल परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवित रखने के लिए गुरुकुल पद्धति आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। वक्ताओं ने वैदिक ज्ञान, संस्कृत भाषा, ज्योतिष एवं कर्मकांड की प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था पंडित जगदीश नारायण उपाध्याय जिला संयोजक द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्था डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र (पूर्व प्राचार्य) ने किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में वैदिक विद्वान, कर्मकांडी ब्राह्मण, शिक्षाविद, छात्र एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।संगोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संस्कृत शिक्षा के प्रसार तथा समाज को वैदिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को गुरुकुल पद्धति के अनुरूप शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
मंचासीन अतिथियों एवं पदाधिकारियों के नाम फोटो में अंकित अनुसार कार्यक्रम में शामिल रहे और सभी ने अपने विचार रखे। इस मौके पर उज्जवल तिवारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेम दुबे राष्ट्रीय सचिव ज्योतिषी चंद्रशेखर तिवारी जटाशंकर तिवारी जिला संचालन मौजूद रहे।

Post a Comment