दिवंगत पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री का शोक संदेश परिजनों को सौंपा गया
दिवंगत पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री का शोक संदेश परिजनों को सौंपा गया
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी । प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह तथा गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने जामो विकासखंड के ग्राम अचलपुर स्थित दिवंगत पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेषित शोक संदेश पत्र परिजनों को सौंपा।दोनों जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जनसेवा, संगठन और क्षेत्रीय विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री के शोक संदेश में स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह के निधन को संगठन एवं जनजीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दादा तेजभान सिंह का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व, सादगी और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment