अमेठी: मोबाइल मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान, न्याय की गुहार
अमेठी: मोबाइल मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान, न्याय की गुहार
तिलोई, अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा जुगराजपुर (डीहवापुर) निवासी विनोद ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी शिवरतनगंज को लिखित प्रार्थना-पत्र सौंपा है।
पीड़ित विनोद के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे उसका मोबाइल फोन पहले से ही रास्ते में गिर गया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल उठा लिया। जब उसने अपना मोबाइल वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद उसने थाना शिवरतनगंज में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई तथा न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment