Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गो आश्रय स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक की।

 गो आश्रय स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक की।



अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर जनपद में संचालित गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, शेड, बीमार पशुओं को उचित देखभाल इत्यादि सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ गो संरक्षण अनुश्रवण, एवं मूल्याकन समिति की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने गौशालाओं के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उनको हैंड ओवर लेकर गोवंशों को संरक्षित कराएं। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों से जनपद में संचालित समस्त गौशालाओं पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी गो आश्रय स्थलों पर गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में पशु आहार, भूसा व हरा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए साथ ही वहां पर वर्तमान मौसम के दृष्टिगत गोवंशों की सुरक्षा हेतु समस्त औपचारिकताओं को ससमय पूर्ण करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी, बीडीओ व पशु चिकित्सक प्रत्येक गौशाला का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने समस्त संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंशों हेतु पीने का स्वच्छ पानी एवं छांव की उचित व्यवस्था रहे। सहभागिता योजना के अंतर्गत गोवंशों की सुपुर्दगी व भुगतान के संबंध में जानकारी ली तथा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार गोवंशों को सुपुर्दगी योजना के तहत गायों को देने व भुगतान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप लोग क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें तथा जो भी गोवंश बाहर घूमते मिले उन्हें नजदीकी गौशाला में संरक्षित कराएं। बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करें कि वह अपने गोवंशों को ना छोड़े, यदि कोई गोवंश छोड़ने पाया जाए तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। पशु चिकित्सकों को नियमित गौशालाओं में जाकर बीमार गोवंशों की देखभाल व चिकित्सीय उपचार करने के निर्देश दिए। सभी गौशालाओं में रजिस्टरों का रखरखाव सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जो भी अधिकारी गौशालाओं का निरीक्षण करने जाएं वह उसमें निरीक्षण टिप्पणी अवश्य अंकित करें एवं जो भी कमियां हैं उसका सुधार कराएं। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर मा. मुख्यमंत्री जी एवं शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है तथा इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला समस्त खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं