Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी और भेटुआ विकासखंड बिना बीडीओ के संचालित, फरियादियों को हो रही परेशानी

 अमेठी और भेटुआ विकासखंड बिना बीडीओ के संचालित, फरियादियों को हो रही परेशानी



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



अमेठी जनपद के अमेठी और भेटुआ विकासखंड पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बिना खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के संचालित हो रहे हैं। दोनों विकासखंडों के बीडीओ के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक नए अधिकारियों की तैनाती नहीं की गई है। इसका सीधा असर विकास कार्यों और जनसुनवाई पर पड़ रहा है।


प्रतिदिन अपनी समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। बीडीओ के अभाव में लोग अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे हैं, जबकि कई विकास कार्य भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना जिम्मेदार अधिकारी के ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार धीमी पड़ गई है।


ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक कार्यालय में कई बार संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी समय पर नहीं मिलते, जिससे आम जनता की परेशानियां और बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नए बीडीओ की तैनाती नहीं की गई तो विकास कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं का समाधान भी प्रभावित रहेगा।


इस संबंध में जब जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि "मैं एक घंटे बाद आपसे फोन पर बात करता हूं।" हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।


अब सवाल यह है कि आखिर दोनों विकासखंडों के हजारों ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर किसके पास जाएं और विकास कार्यों की जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

कोई टिप्पणी नहीं