Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एसएसबी व वन विभाग ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 एसएसबी व वन विभाग ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



श्री न्यूज़ 24 | अदिति न्यूज यूपी हेड मनोज प्रजापति


पलिया कलां (खीरी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पलिया एवं वन विभाग, पलिया के संयुक्त तत्वावधान में गदनिया ब्लॉक-01 में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, संदीक्षा सदस्याओं तथा वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार एवं उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सूरज सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


अधिकारियों ने कहा कि "वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।" सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का आह्वान किया गया।


कार्यक्रम के समापन पर कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने वन विभाग एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित से जुड़े अभियानों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं