Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ओयल में भीषण हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी… क्या फिर होगा कोई बड़ा हादसा?

 ओयल में भीषण हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी… क्या फिर होगा कोई बड़ा हादसा?




श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ 

रजनीश कुमार संवाददाता 

खीरी टाउन 



ओयल (लखीमपुर खीरी)। कल ओयल में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। ढकवा स्थित हनुमान मंदिर के पास आज भी बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सड़क पर खुलेआम घूमते दिखाई दिए, जिससे भारी वाहनों और अन्य राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग पहले से ही व्यस्त रहता है और सड़क पर बैठे या घूमते आवारा पशु हर पल दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। कल की दर्दनाक घटना के बावजूद यदि समय रहते इन मवेशियों को सड़क से नहीं हटाया गया, तो किसी भी समय एक और बड़ा हादसा हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं