Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नवागत पलिया एसडीएम ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा विभागों को राहत-बचाव कार्य दुरुस्त रखने के निर्देश।

 नवागत पलिया एसडीएम ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा विभागों को राहत-बचाव कार्य दुरुस्त रखने के निर्देश।



श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ 

राजू सिंह

 पलियाकलां  


उपजिलाधिकारी पुष्पक की अध्यक्षता में बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। तहसील के जनसभागार में आयोजित इस बैठक में शारदा नदी के तटीय क्षेत्रों में संभावित बाढ़ से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।

बैठक में तहसीलदार पलिया ने नदी के किनारे स्थित गांवों के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, पंचायत सचिव व ग्राम प्रशासक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पलिया पशु चिकित्सा अधिकारी और एडीओ पंचायत, समस्त थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए और संवेदनशील गांवों पर विशेष निगरानी हो। उन्होंने नावों, गोताखोरों, राहत सामग्री, पेयजल, दवाओं, पशु चारा और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाएं, मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पंचायत विभाग को साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और राहत शिविरों की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया।

राजस्व विभाग को तटबंधों की लगातार निगरानी करने, जलस्तर में वृद्धि की सूचना तत्काल देने और ग्रामीणों को समय-समय पर सतर्क करने के निर्देश मिले। पशुपालन विभाग को पशुओं के उपचार, टीकाकरण की समुचित व्यवस्था रखने और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

उपजिलाधिकारी पुष्पक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है

कोई टिप्पणी नहीं