Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सीएससी संचालकों के लिए ग्रामीण बैंक का बीसी बनने का अवसर

 सीएससी संचालकों के लिए ग्रामीण बैंक का बीसी बनने का अवसर

 


सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


अमेठी । जनपद के जन सेवा केंद्र सीएससी  केंद्र संचालकों के लिए ग्रामीण बैंक का बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) बनने का अवसर उपलब्ध है। इच्छुक संचालक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। बीसी बनने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क बताई गई है।जिला प्रबंधक उमाशंकर त्रिपाठी के अनुसार, जिन सीएससी केंद्रों पर बैंक का बीसी पॉइंट होता है, वहां आधार आधारित बैंकिंग सेवाएं संचालित करने में भी सुविधा मिलती है। इससे सीएससी संचालकों को अपनी सेवाओं का विस्तार करने और आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।इच्छुक सीएससी संचालक अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए अमेठी के जिला प्रबंधक उमाशंकर त्रिपाठी से उनके संपर्क नंबर 7217603020 पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं