रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस।
रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस।
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव के निकट रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार महिला का शव रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर दो हिस्सों में मिला। सूचना मिलने पर रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या की हो, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला के चेहरे पर भी कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिनके संबंध में भी जांच की जा रही है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के थानों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
यह घटना फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव के पास रेलवे लाइन के निकट की है। पुलिस ने बताया कि पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment