Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन ब्लॉक बना 'कुरुक्षेत्र' – NRLM की महिलाओं में खूनी जंग, वीडियो वायरल

 निघासन ब्लॉक बना 'कुरुक्षेत्र' – NRLM की महिलाओं में खूनी जंग, वीडियो वायरल



4 करोड़ के घोटाले पर फूटा बवाल, ऑफिस छोड़ भागे अफसर, होमगार्ड ने बचाई जान


लखीमपुर खीरी 

शुक्रवार को निघासन ब्लॉक ऑफिस में जो हुआ, उसने 'महिला सशक्तिकरण' के नारे को शर्मसार कर दिया। NRLM से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एक-दूसरे का खून पीने पर उतारू हो गईं। एक घंटे तक चले इस 'महिला महाभारत' का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।


कैसे शुरू हुआ तांडव

ब्लॉक में एक गुट BMM आशीष दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाकर धरने पर था। तभी दूसरा गुट SDM को ज्ञापन देकर सीधे ब्लॉक पहुंच गया। बस फिर क्या था  आमने-सामने होते ही रणचंडी बन गईं महिलाएं। चप्पल, चोटी, गाली और लात-घूंसे एक घंटे तक ब्लॉक ऑफिस जंग का मैदान बना रहा


सर, जान बचाओ भाग खड़े हुए कर्मचारी 

मारपीट का मंजर देख ब्लॉक के बाबू, क्लर्क और सुरक्षाकर्मी फाइलें पटककर ऐसे भागे जैसे बम फटा हो। सिर्फ एक होमगार्ड ने हिम्मत दिखाई और बीच-बचाव में कूद पड़ा। वरना लाशें बिछ जातीं।


4 करोड़ के घोटाले की आग में जला निघासन 

असली बवाल की जड़ है 'बेलरायां CLF' का 4 करोड़ का खेल। सुमन यादव, आरती देवी, शकुंतला देवी, पूनम, शबाना परवीन, नूरजहां समेत कई महिलाओं का विस्फोटक आरोप:  

110 ग्राम संगठनों के नाम पर आया पैसा, मिला सिर्फ 23 को कई फर्जी संगठन CLF से जुड़े ही नहीं,फिर भी लाखों हड़प गए कारोबार के लिए आया पैसा, निजी शौक में उड़ा दिया गया उल्टा दूसरा पक्ष चिल्लाया इन्होंने ही समूह की राशि डकार ली है


बाहरी महिला' ने भड़काई हिंसा 

ब्लॉक में मौजूद महिलाओं ने सनसनीखेज आरोप जड़ा शिखा शुक्ला नाम की महिला शहरी क्षेत्र से है, NRLM से कोई लेना-देना नहीं। सिर्फ BMM आशीष के समर्थन में जांच प्रभावित करने और मारपीट करने आई थी।


जांच टीम भी दुम दबाकर भागी

हंगामे के बीच जिले से आई जांच टीम का भी पसीना छूट गया। आधे-अधूरे बयान लेकर टीम वापस लौट गई। BDO जयेश कुमार सिंह ने टीम को बिना सूचना आने पर लताड़ा भी पहले बताते तो सुरक्षा रखते


बवाल का नतीजा: BMM का तबादला

खून-खराबे के बाद प्रशासन जागा। BDO ने तुरंत BMM आशीष दीक्षित का ट्रांसफर ऑर्डर थमा दिया कहा मामला शांत है, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था


सबसे बड़ा सवाल  

 4 करोड़ का हिसाब कौन देगा?  

 सरकारी दफ्तर में एक घंटे तक मारपीट होती रही, पुलिस कहां थी जांच टीम को किसने बुलाया, किसने भगाया  


फिलहाल निघासन ब्लॉक में सन्नाटा है, लेकिन 40 हजार महिलाओं के बीच सुलग रही चिंगारी कभी भी विस्फोट बन सकती है

कोई टिप्पणी नहीं