सिम चोरी कर बैंक खाते से 14 लाख रुपये निकालने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
सिम चोरी कर बैंक खाते से 14 लाख रुपये निकालने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी । इन्हौना थाना क्षेत्र के जिलौली के अन्धेरिया गांव निवासी मंसूर अहमद ने आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल की सिम चोरी कर दूसरे मोबाइल में लगाकर उनके भारतीय स्टेट बैंक, शाखा इन्हौना स्थित खाते से करीब 14 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत इन्हौना थाने में देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मंसूर अहमद पुत्र गखर खां, निवासी गांव अन्धेरिया जिलौली, थाना इन्हौना, अमेठी के अनुसार उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा इन्हौना में है। आरोप है कि 28 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 के बीच उनके खाते से लगातार धनराशि निकाली गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी मोबाइल सिम चोरी कर उसे कथित रूप से आजम के मोबाइल में लगाया गया और इसके बाद खाते से रकम निकाली गई।शिकायत में मंसूर अहमद ने मारिया पुत्री शाकिर हुसैन तथा रविफा पत्नी शकील पर सिम चोरी और बैंक खाते से रकम निकालने में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उसके खाते से लगभग 14 लाख रुपये की धनराशि निकल गई है।बताया गया है कि मंसूर अहमद की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है। घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने इन्हौना थाने में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बैंक खाते से धनराशि किस माध्यम से और किन लोगों द्वारा निकाली गई। मामले में बैंक रिकॉर्ड, लेन-देन का विवरण, मोबाइल सिम और संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।

Post a Comment